सोनभद्र

छत्तीसगढ़ की बारिश से नदियों में उफान, कनहर डैम पर लगा वाटर गेज 244 लेवल पर

दुद्धी, सोनभद्र। छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश की वजह से कनहर एवं पांगन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। बुधवार को दोपहर तक कनहर डैम पर लगा वाटर गेज 244 के लेवल को छू रही थी। जबकी दो दिन पूर्व तक यह आंकड़ा 233-34 के आंकड़े के बीच ही चल रही थी। छत्तीसगढ़ में लगे कर्मियों की सूचना है कि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे डूब क्षेत्र में चिन्हित किये गये 255 के आंकड़े के अंदर रह रहे कई विस्थापित परिवारों को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि विभागीय अधिकारीयों ने ऐसे परिवारों की सूची प्रशासनिक आधिकारियों को भेज उन्हें हटाने की मांग की है।
कनहर एवं पांगन नदी किनारे आबाद तमाम विस्थापितों को सिंचाई विभाग ने विस्थापन पैकेज का लाभ देते हुए वहां से हटा दिया है। किन्तु इसके बावजूद कई ऐसे लोग है,जिनका नाम ही विस्थापन सूचि में नही है। ऐसे में लोगों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है,वे कहां जाए| इसको लेकर सिंचाई महकमे के पास कोई जबाव नही है। जबकि दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़त बनी हुई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह गति बनी रही,तो आगामी कुछ ही घंटे में कनहर डैम में 251 के लेवल में लगे गेट तक पानी पहुंच सकती है। इससे डूब क्षेत्र में अभी आबाद लोगों के लिए मुश्किलें भी बढ़ सकती है। लोगों ने इस ओर प्रशासनिक अधिकारीयों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए डूब क्षेत्र को पूरी तरह से खाली कराने की मांग की है। जिससे किसी प्रकार की जन-धन की हानि न होने पाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान