सोनभद्र

विहिप ने फूंका आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला, राष्ट्रपति नामित ज्ञापन सौंपा

दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को तहसील के श्री रामलीला मंच पर विहीप/बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मेवात में हुए घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर तहसील मोड़ के तिराहे पर आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। बजरंग दल/विहीप के जिला संयोजक रेनुकूट संदीप गुप्ता के नेतृत्व में सीओ दद्दन प्रसाद के माध्यम से राष्ट्रपति नामित ज्ञापन दिया। विहिप/बजरंग दल के जिला संयोजक रेनुकूट संदीप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता दंगाइयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीड़ को उकसाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दो बजरंग दल कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी गई है। इनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपया बतौर मुआवजा दिया जाए। घायलों को 20 लाख रुपये एवं जलाएं गए दुकान व अन्य क्षतिपूर्ति किये गए कि भरपाई किया जाए। नूह में हिन्दू विरोधी , राष्ट्र विरोधी आतंक को रोका जाए। इस अवसर पर प्रदेश समरसता प्रमुख राजेश सिंह, संदीप गुप्ता, आलोक जायसवाल जिला सह संयोजक, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग त्रिपाठी, मोहित, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान