सोनभद्र

मिनिमम वेज का रिवीजन करे सरकार

9 अगस्त को डीएलसी ऑफिस पर होगा घरना
ठेका मजदूर यूनियन की बैठक में हुआ फैसला

अनपरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में पांच वर्षों से लंबित ठेका मजदूरों के न्यूनतम वेतन के पुनरीक्षण, असंगठित मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने, ठेका प्रथा को खत्म करके मजदूरों को नियमित करने, बकाया मजदूरी का भुगतान करने, मनरेगा को मजबूत करने और रोजगार गारंटी कानून बनाने की मांगों को लेकर केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 9 अगस्त क्रांति दिवस पर उप श्रम आयुक्त कार्यालय पिपरी में धरना देकर मांग पत्र दिया जाएगा. यह फैसला ठेका मजदूर यूनियन की ऑनलाइन हुई बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष कृपाशंकर पनिका और संचालन मंत्री तेजधारी गुप्ता ने किया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भीषण महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति में ठेका मजदूरों और असंगठित मजदूरों को अपने परिवार का जीवन चलाना बेहद कठिन हो गया है. संविधान प्रदत गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार से उनको वंचित किया जा रहा है. जो श्रम कानूनों में अधिकार मिले थे वह भी धीरे-धीरे खत्म किए जा रहे हैं. अनपरा जैसी परियोजनाओं में तो हालत यह है कि काम करा कर भी महीनों मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है. महिला मजदूरों को मनरेगा से भी कम महज ₹200 प्रतिदिन पर काम कराया जा रहा है. उद्योगों में मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं जिसे एनटीपीसी से लेकर तमाम परियोजनाओं में हो रही दुर्घटनाओं में मजदूरों की मौतें और वे घायल हो रहे हैं. ऐसी स्थिति में ठेका मजदूरों के सवालों पर आंदोलन किया जाएगा. बैठक में उपाध्यक्ष तीरथ राज यादव, संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद, सभासद रेणुकूट नौशाद मियां, पिपरी के पूर्व सभासद मारी, नीरज सिंह , मसीदउल्लाह अंसारी, रामेश्वर गुप्ता, पवन गुप्ता, गोविंद प्रजापति, विनोद यादव, अवधेश पासवान, अंत लाल खरवार, इंद्रदेव खरवार आदि लोग शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App