सोनभद्र

लगातार 26 वें दिन किया रुद्राभिषेक

11 वर्षों बाद शिव लिंग में दिखा मां का दिव्य स्वरूप

– शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास भर प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शनिवार को लगातार 26वें दिन भी रुद्राभिषेक किया गया। 11 वर्षो बाद शिव लिंग में मां का दिव्य स्वरूप दिखाई दिया, जिसका दर्शन कर भक्तों में शक्तिपीठ की आस्था जग रही है। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
शिव शक्ति महिला मंडल की कृष्णावती, साध्वी विमला देवी , चंद्रप्रकाश पांडेय,, ममता पांडेय, प्रीति पांडेय, रेवती तिवारी, रामा देवी, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, डाक्टर विजय कुमार विश्वास, malina विश्वास, सविता देवी, कालो देवी, हीरा, सुखाराम, रामप्यारे, इंद्रपति पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी, व आचार्य अमरेश तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि रुद्राभिषेक पूजन के दौरान 11 वर्षों बाद शिव लिंग में मां का स्वरूप दिखाई दिया। जिसका दिव्य दर्शन कर भिखारी बाबा समेत तमाम भक्तों में सिद्धपीठ के रूप में आस्था जग रही है। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार