सोनभद्र

मानसून सत्र में लाया जाए रोजगार अधिकार विधेयक

संयुक्त युवा मोर्चा ने विपक्षी दलों को

लिखा पत्र

रोजगार व संसाधनों पर अधिकार सुनिश्चित करना राज्य का संवैधानिक दायित्व: संयुक्त युवा मोर्चा

सोनभद्र। संयुक्त युवा मोर्चा केंद्रीय टीम की ओर से युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआई महासचिव डी राजा, जद यू के नीतीश कुमार, राजद के तेजस्वी यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व डीएमके प्रमुख स्टालिन, आम आदमी पार्टी संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवत मान, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आदि प्रमुख विपक्षी दलों के अध्यक्ष व नेताओं को ट्विटर व ईमेल द्वारा पत्र प्रेषित कर रोजगार अधिकार विधेयक को संसद के चल रहे मानसून सत्र में लाने की अपील की है। संयुक्त युवा मोर्चा द्वारा तैयार किए गए रोजगार अधिकार विधेयक के प्रारूप को भी राजनीतिक दलों को भेजा गया है। इसके अलावा देश भर में सार्वजनिक क्षेत्र में रिक्त पड़े एक करोड़ पदों को पारदर्शी तरीके से तत्काल भरने, नियमित नौकरियों में आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा पर रोक लगाने, जनता के लिए उपयोगी शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक, बीमा, रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट, बिजली-कोयला जैसे क्षेत्रों में निजीकरण बंद करने के मुद्दे को संसद में उठाने का भी आग्रह किया है।
पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 39 व 41 और अनुच्छेद 21 की व्याख्या में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गरिमामय रोजगार सुनिश्चित करना राज्य का दायित्व है।
संयुक्त युवा मोर्चा द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अनुच्छेद 39 में उल्लेख है कि संसाधनों व संपदा पर नागरिकों का अधिकार है लेकिन मोदी सरकार की नीतियों से इस पर कारपोरेट्स का एकाधिकार बढ़ता जा रहा है, जोकि अभूतपूर्व रोजगार संकट की एक प्रमुख वजह है। जिससे मोदी सरकार की नीतियों के विरुद्ध युवाओं में आक्रोश है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कौन कहे इधर 9 वर्षों में रोजगार के अवसरों में भारी गिरावट आई है। इसके विरुद्ध संयुक्त युवा मोर्चा ने देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान शुरू किया है।

भवदीय
राजेश सचान, सदस्य केंद्रीय टीम संयुक्त युवा मोर्चा
मोबाइल नंबर: 7905645778

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App