सोनभद्र

मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने किया वाहन पट्रोलिंग व फ्लैग मार्च

एडिशनल एसपी के नेतृव में कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में गूंजे सायरन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मुहर्रम के मद्देनजर वृहस्पतिवार को कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में पुलिस ने बाइक और वाहनों से वाहन पुलिस पट्रोलिंग व पैदल फ्लैग मार्च किया गया। दर्जन भर पुलिस की गाड़ियों में सवार सैकड़ो पुलिसकर्मी नगर सहित मलदेवा, खजूरी, निमियाडीह, दीघुल, रामनगर आदि स्थानों पर पहुंच ध्वनि विस्तारक यंत्र से आमजन को भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की नसीहत दी गई। लोगों से किसी तरह की संदेहास्पद स्थिति हो तो पुलिस प्रशासन को अविलंब सूचना देने की अपील की गई।
मुहर्रम त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जाये। जो भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो ऐसे अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध कड़ी कारवाई होगी। शांति भंग करने तथा शरारती तत्वों से हर हाल में निपटने का संदेश दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। फ्लैग मार्च होने से आमजन व व्यापारियों ने कहा के इस पुलिस की इस पेट्रोलिंग से वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है। पुलिस की इस पट्रोलिंग काफिले में एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक दद्दन प्रसाद गौड़, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, महिला थाना अध्यक्ष सविता सरोज, म्योरपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत, बभनी थानाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, अमवार चौकी के प्रभारी महेंद्र यादव सहित भारी संख्या में पुलिस के और पीएसी के जवान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान