सोनभद्र

ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को करे सक्रिय- सुधांशु शेखर शर्मा

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

दिनांक- 27-7-2023 को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश पर खण्ड विकास अधिकारी गुरु शरन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चतरा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बच्चों के संरक्षण हेतु ग्राम स्तर पर बृहद प्रचार प्रसार व जागरूकता हेतु योजना बना कर कार्य करने पर जोर दिया। एम०ओ०आई०सी० चतरा डॉक्टर दिव्य कीर्ति आजाद द्वारा बाल विवाह व उससे होने वाले हानियों के बारे में चर्चा किया। एस०आई० पन्नुगंज थाना रामज्ञा सिंह यादव द्वारा आपात कालीन सेवाओं जैसे 1098,1076,1070,181,112 टोल फ्री नंबरों व बाल श्रम, बाल तस्करी की रोकथाम पर चर्चा किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम व ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) गायत्री दूबे द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए संचालित योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्शरशिप योजना, जनपद में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं व बाल भिक्षावृत्ति के बारे में चर्चा किया गया, सीमा द्विवेदी जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र द्वारा निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में रश्मी जयसवाल मुख्य सेविका, सपना मौर्या महिला कांस्टेबल तथा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App