सोनभद्र

शक्ति दीदी के माध्यम से महिला सम्मान सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया गया विशेष अभियान

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के पन्नूगंज थाना अंतर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज चतरा रामगढ़ पर महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है अब महिलाओं बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना पुलिस चौकी पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा शक्ति दीदी ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांव में उपस्थित होकर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जारहा है आज दिनांक 27/07/ 2023 को जनपद के पन्नूगंज थाना की महिला बीट अधिकारीगण शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/ बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए चौपाल में उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व टेक्स्ट को पिन करने जोड़ने या मिटाने के लिए बदलाव करें आइकॉन का इस्तेमाल करें बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 1076, 1098,108, की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय के प्रयोग हेतु बताया गया साथ में साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दीगई सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर वहा पंपलेट वितरित किया गया इस अवसर पर मौजूद पन्नूगंज उपनिरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल सपना मौर्या, के साथ पुलिस टीम मौजूद रही

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App