सोनभद्र

मानव तस्करी रोधी इकाई व विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त रूप मासिक समीक्षा बैठक की गयी आहुत

सोनभद्र /(अरविंद गुप्ता)

बचपन न जाने दें बेकार, बच्चो को दें बाल अधिकार- त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी

दिनांक 27.07.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) त्रिभूवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में SJPU व A.H.T.U की मासिक समीक्षा एव गोष्ठी की आहूत गयी जिसमें पूर्व में जारी की गई कार्यवृत्ति का अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन ) द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचको के समक्ष आ रही समस्या, पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन पोस्को को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को

समय से भेजा जाना बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों रिमांड लेने हेतु सादे वस्त्रों में आने जे.जे एक्ट की धारा 24 आदि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई उक्त बैठक में बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय सदस्य अमरेश चन्द्र पाठक, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ,जनपद के थानों के समस्त बाल कल्याण अधिकारी/सहायक बाल कल्याण अधिकारी व थाना एएचटीयू निरीक्षक रामजी यादव मय स्टाफ शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान