सोनभद्र

दुद्धी निवासी युवक को चोरी की बाइक के साथ म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी) दुद्धी निवासी युवक को चोरी की बाइक के साथ म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व मे म्योरपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान लैरा मोड़ के पास से आरोपी फिरोज खान पुत्र गुलाम सरवर निवासी वार्ड-03 काली मोहाल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल UP 63 AD 5636 सुपर स्पलेण्डर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 73/2023 धारा 41, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि उक्त वाहन निर्मला कान्वेन्ट स्कूल रेणुकूट सब्जी मंडी के पास से चोरी किया था । जिसके सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या 23/2023 आईपीसी की धारा 379 का अभियोग पंजीकृत है ।

बरामदगी का विवरण
1. अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल (UP 63 AD 5636 सुपर स्पलेण्डर) बरामद ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री लक्ष्मण पर्वत, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 उमाशंकर सिंह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 अनिल कुमार, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 श्रीराम पाण्डेय, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 सुधाकर सिंह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App