सोनभद्र

अन्तर्राज्यीय इनामिया गौ तस्कर को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता)

थाना रायपुर पुलिस द्वारा 12500 रुपये का इनामिया घोषित अन्तर्राज्यीय गो तस्कर को किया गिरफ्तार, घटना कारित करने वाले पीकप वाहन के स्टेपनी व बम्फर किया गया बरामद

दिनांक 25.07.2023 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/23 धारा-302, 307, 353, 333, 427, 34 भादवि व धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 में संलिप्त वांछित अभियुक्त मुन्ना अगरिया उर्फ बबुन्दर अगरिया पुत्र भरत अगरिया निवासी ग्राम जमुनीनार, थाना अधौरा, भभुआ(कैमूर) बिहार की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 12,500/- का पुरस्कार घोषित किया गया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 27.07.2023 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तेनुआ मोड़(कैमूर) राज्य बिहार से उपरोक्त घटना में वांछित/फरार रुपये 12,500/- के पुरस्कार घोषित गोतस्कर मुन्ना अगरिया उर्फ बबुन्दर अगरिया पुत्र भरत अगरिया निवासी ग्राम जमुनीनार, थाना अधौरा, भभुआ(कैमूर) बिहार को गिरफ्तार कर निशानदेही पर उपरोक्त घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन का स्टेपनी व बम्फर किया बरामद ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. मुन्ना अगरिया उर्फ बबुन्दर अगरिया पुत्र भरत अगरिया निवासी ग्राम जमुनीनार, थाना अधौरा, भभुआ(कैमूर) बिहार ।

*बरामदगी-*
अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन का स्टेपनी 01 अदद व बम्फर बरामद ।

*बरामदगी का स्थान-* दरमा से बिहार जाने वाले रास्ते के जंगल क्षेत्र से ।

*बारमदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
01. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
02. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
03. उ0नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित
Download App