सोनभद्र

मुखिया के जन्मोत्सव पर पौधे लगाने की अपील

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय के शिव शिष्य परिवार से जुड़ी महिलाओं एवं पुरुषों ने मुखिया राजमणि दीदी नीलम आनन्द का जन्मोत्सव एक अनोखे अंदाज में बुधवार को मनाया। परिवार से जुडी आसपास के गांव से सैकड़ो की संख्या में वन विश्राम गृह में जुड़ी सैकड़ो महिलाओं का हुजूम गीत गाते हुए वहां एकत्र हुई। वहां शिव चर्चा करने के पश्चात वन विभाग से उपलब्ध कराए गये करीब तेरह सौ पौधों के साथ शिव शिष्य परिवार से जुड़े लोग हाथ में पौधा लेकर मुख्य गेट पर एकत्र हुए। वहां से चेयरमैन कमलेश मोहन ने परिवार के लोगो को शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके पश्चात अधिवक्ता कैलाश गुप्ता की अगुवाई में हाथ में पौधा लिए सैकड़ों महिला-पुरुष का हुजूम कतारबद्ध होकर “साँसे हो रही है कम,आओ वृक्ष लगाये हम” का नारा लगाते हुए म्योरपुर तिराहे पर पहुंचे। वहां उपस्थित राहगीरों को पर्यावरण के प्रति समझाते हुए लोगो से पौधरोपण का अपील किया। इसके बाद पर्यावरण से लगायत नारेबाजी, स्लोगन,गीत गाते हुए उन लोगों ने तहसील तिराहा, मुख्य चौक, मां काली तिराहा आदि चट्टी चौराहो पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से अपने घर में कम से कम एक पौधरोपण कर उसका देखभाल औलाद की तरह करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप पाण्डेय, सुमित सोनी, रामानुज दुबे, राजेन्द्र सोनी, सूर्यनारायण, शिवकुमार, विमला देवी, बसंती देवी, अमरनाथ जायसवाल, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार