सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेकर चलते बने परिजन
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे एक अधेड़ को मृत अवस्था में लाया गया। अधेड़ की संदिग्ध मौत देख अस्पताल द्वारा मेमो भेजे जाने की तैयारी की ही जा रही थी कि इस बीच परिजन शव लेकर अपने गंतव्य की ओर चलते बने। मृतक का नाम राजेंद्र प्रसाद 40 वर्ष पुत्र रामकिशन निवासी नधीरा थाना बभनी बताया जाता है। सोनू कुमार द्वारा मरीज को अपने निजी वाहन से लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार द्वारा जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच चिकित्सक द्वारा कोतवाली के नाम मेमो बनाई जा रही थी लेकिन मृत व्यक्ति को लाये लोग यह कहते हुए शव को लेकर चल दिए कि हमें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार