सोनभद्र

करंट की चपेट में आने से  व्यक्ति की मौत,गुस्साये लोगो ने किया सड़क जाम

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन से सिंदुरिया जाने वाले मार्ग पर लगे विद्युत तार हाइवा ट्रक से टकरा कर टूट गया और नीचे सायकल सवार युवक पर जा गिरा परिणामस्वरूप करंट से मौके पर ही तडपकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार बाबू नंदन यादव पुत्र मल्ली यादव निवासी सिंदुरिया सायकिल से दूध लेकर चोपन आया था और जैसे ही चोपन स्थित पान की दुकान पर पान खाने के लिए रुका वैसे ही सिंदुरिया से चोपन की तरफ जा रही हाइवा ट्रक से टकराकर ऊपर लटक रहा विद्युत तार से नीचे बाबू नंदन के ऊपर जा गिरा जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों व नागरिकों ने ने पी डब्ल्यू डी व विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुये चोपन सिंदुरिया मार्ग को जाम कर दिया मौके पर मौजूद थाना प्रभारी चोपन विश्वनाथ प्रताप सिंह लगातार लोगों को समझाने का कार्य करते रहे पर परिजन सक्षम अधिकारीयों को मौके पर बुलाने, मुआवजे की मांग तथा जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा कायम करने तक जाम लगाने के जिद पर समाचार लिखे जाने तक अड़े रहे।

चोपन सिंदुरिया मार्ग को बनाने के लिए पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा टेंडर किया गया था जिसके संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली तथा अन्य लोगो द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपकर अवगत भी कराया गया था कि उक्त सड़क पर ही बिजली के अनेक पोल गडे हुये हैं सड़क पर यूके लिप्टस के पेड़ भी खड़े हुए हैं अनाधिकृत अतिक्रमण से भी रोड़ का बुरा हाल है अतः इन समस्याओं के निराकरण के लिए पश्चात ही सड़क पर कार्य कराया जाना उचित होगा किन्तु विभाग द्वारा पोल और तारों को सड़क पर से हटाये बगैर ही कार्य शुरू करा दिया गया इस संबध मे जिलापंचायत जुगैल प्रतिनिधि संजीव तिवारी और भाजपा के जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने भी पत्रकारों को बताया कि उपरोक्त समस्याओं के बारे पी डब्ल्यू डी के जे ई और एक्शीयन से मिल कर बात की गई थी की सड़क पर लटक रहे बिजली के तारों तथा बेतरतीब गडे पोल को किनारे करने तथा पेड़ों की कटाई कराने के पश्चात ही सड़क काम शुरू कराया जाय लेकिन शिकायत के पश्चात भी उन लोगों द्वारा लापरवाही बरती गयी और समस्याओं के निराकरण के पुर्व ही मार्ग पर काम लगा दिया गया जिससे असमय ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 6.25 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार
Download App