सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल ने लगातार 22वें दिन किया रुद्राभिषेक

श्रावण मास भर 59 दिन चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है रुद्राभिषेक कार्यक्रम

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन से शुरू रुद्राभिषेक कार्यक्रम मंगलवार को लगातार 22वें दिन भी जारी रहा। रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रावण मास भर लगातार 59 दिन तक चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की कृष्णावती, साध्वी विमला देवी ,महुआ बाबा की धर्मपत्नी अमरावती, पूजा रामनगर, गुड़िया मोदनवाल रामगढ़, राकेश केसरी की धर्मपत्नी राधिका रामगढ़, शिवानी मौर्य कसारी, परमानंद महाराज, सुखराम जी महाराज, पवन गुप्ता, रिंकी गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य अमरेश तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से मंगलवार को 22वें दिन मंगलवार को दूध, गंगाजल, मधु, दही, शक्कर से 11 लोगों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। श्रावण मास भर प्रतिदिन 59 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार