सोनभद्र

एसटीएफ,म्योरपुर पुलिस ने 20 लाख के गाजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास अग्रहरी) एसटीएफ,म्योरपुर पुलिस ने 20 लाख के गाजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान मे आसूचना संजाल से बजरिये मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुये एसटीएफ व म्योरपुर पुलिस द्वारा सर्वेश्वरी आश्रम के पास से बल्कर ट्रक संख्या CG 15 DP 8849 के केबिन में प्लास्टिक की 08 बोरियों में 81 पैकेटों में कुल 178.940 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 20 लाख) के साथ 3 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 72/2023 धारा 8/20/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ करने पर चालक अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह अवैध गांजा दिल्ली निवासी बैजनाथ जायसवाल पुत्र व्यास जायसवाल निवासी आर-7 प्राइवेट कालोनी श्रीनिवासपुरी साउथ नई दिल्ली के कहने पर लालच में आकर उड़ीसा से इस गांजा को लेकर अपने इन दोनों साथियों सूरज चौहान व राज भाटी के साथ अम्बिकापुर से बभनी-मुर्धवा के रास्ते होते हुए गाजियाबाद जा रहा था । इस कार्य को करने के लिए मुझे व मेरे साथियों को एक चक्कर का 10,000-10,000 रुपये मिलते हैं । अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि पूर्व में भी मैं तीन-चार बार अवैध गांजा इन्हीं साथियों के साथ गाजियाबाद सप्लाई कर चुका हु।

गिरफ्तार आरोपी
1. तसीर अंसारी पुत्र स्व0 सुलेमान अंसारी निवासी ग्राम कुंदी थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ स्थायी पता ग्राम निमियाडीह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 47 वर्ष ।
2. सूरज चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी D -11 (नजदीक साहिबाबाद मण्डी) थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद हाल पता- मकान नम्बर 164 झण्डापुर थाना लिंक रोड जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष ।
3. राज भाटी पुत्र निर्मल भाटी निवासी भौंरा थाना काकोढ़ जनपद बुलंदशहर उम्र करीब 21 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण
1 178.940 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये)
2 बल्कर ट्रक संख्या- CG 15 DP 8849 (अनुमानित कीमत 70 लाख)
3 3 मोबाइल
4 2 आधार कार्ड
5 1 पैन कार्ड
6 1 ड्राइविंग लाइसेंस
7 5400
8 उपरोक्त बल्कर ट्रक के अन्य प्रपत्र

पुलिस टीम का विवरण
1 प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत थाना म्योरपुर
2 एसटीएफ टीम
3 एसआई उमाशंकर सिंह म्योरपुर
4 एसआई कवीन्द्र यादव म्योरपुर
5 हे0का0 राजीव कुमार, हे0का0 साहेब सिंह, का0 आदित्य पांडेय म्योरपुर

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App