सोनभद्र

सुशील तिवारी को दी गई पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के जिलाध्यक्ष सोनभद्र की कमान

पिपरी/सोनभद्र (जी के मदान/रामकुमार गुप्ता) पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के अध्य्क्ष विनोद अग्रवाल, महासचिव विष्णु गुप्ता , संरक्षक लल्लन गुप्ता ,उपाध्यक्ष मस्त राम मिश्रा ,के.एन.शुक्ला एवम समस्त पूर्वांचल पत्रकार एकता समिती के पत्रकार साथी ने आपस मे सामंजस्य मिलाकर एक मत से सुशील तिवारी को अपना नया जिलाध्यक्ष सोनभद्र नियुक्त कर बधाई देते हुए नए जिमेदारी से अवगत कराया , साथ ही पत्रकारों के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए हर छोटी बड़ी समस्या में एक जुट होकर प्रत्येक पत्रकार भाई का सहयोग करने की बात कही गई ।

विगत छः महीने से ये पद खाली होने के कारण पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति को कई समस्याओं से रूबरू होना पड़ता था , जनपद में सूचनाओं का संगठन के लोगो को उचित जानकारियां उपलब्ध नही हो पाती थी , प्रतेक पत्रकार मित्र अपनी कई समस्याओं का संबंधित अधिकारियो के समक्ष समय वाध्यता के कारण नही रख पा रहे थे , जनपद में तीव्र गति से पैर पसारता नशा का व्यापार आम जन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है जिसके कारण चोरी , लूट, चैन स्कैचिन, मोटर साइकिल चोरी , घर, दुकान का ताला तोड़कर चोरी होने का पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति सदैव विरोध करती रही और समय ,- समय पर पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए प्रशासन को सहयोग कर खत्म करने की हर सफल कोशिश करती रही है , पूर्व में संगठन द्वारा कई मेडिकल कैंप भी लगाया गया था जिससे आम जन को कई सुविधा मिलता रहा , आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा के अभाव का सामना करने वालो की समस्या सरकार तक पहुंचाने का काम संगठन द्वारा सदैव होता रहा , संगठन , शिक्षा, स्वास्थ, बेरोजगारी, गरीबी, पर विगत कई वर्षों से कार्य करती आ रही है और सदैव करती रहेगी , स्कूली छात्र – छात्राओं को अच्छे नम्बर से पास होने पर या समाज में अच्छे कार्य करने पर प्रोत्साहित करने का भी काम किया है ।
इस अवसर पर पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के वरिष्ठ पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही, अशोक सिंह, विक्की यादव, राकेश सोनी, मनोज सिंह राणा, अंजली कुशवाहा, शिव नरेश, शहनूर हसन , राम कुमार गुप्ता , गुरमीत सिंह, हृदय लाल श्रीवास्तव, राकेश ओझा, दीपू तिवारी,गणेश सैनी, पृथ्वी चौहान , अरुण दुबे ,इत्यादि पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे ।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान