सोनभद्र

जल जीवन मिशन के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

आधारशिला सामाजिक एवं संस्कृति विकास संस्थान कर रही प्रशिक्षित

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक कार्यालय पर जल जीवन मिशन के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वृहस्पतिवार को शुरू किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गाँव के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, रोजगार सेवकों आदि को जल संरक्षण समेत विभिन्न जानकारियां साझा की गई। जल जीवन मिशन के तहत आधारशिला सामाजिक एवं संस्कृति विकास संस्थान लखनऊ के भारत सिंह ने कहा सभी लोग बरसात का जल संचित करें और व्यर्थ ना होने दें। इसके अलावा गांव में समरसेबल का उपयोग कर जल को व्यर्थ किया जाता है ऐसा न करें, बल्कि एक बाल्टी में पानी को भर कर उसका उपयोग करें।
प्रशिक्षक मनोज बिंद ने कहा कि सरकार की इस योजना को सरकार और समुदाय के सहयोग से संचालित किया जाना है। इसलिए प्रशिक्षण के पश्चात अपने-अपने गांव में योजना के संचालन में सहयोग कीजिए।
ट्रेनर अंकित सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत लोगों को हर घर जल दिया जा रहा है। इसीलिए लोग जल का दुरुपयोग ना करें। व्यर्थ ना करें। इस संबंध में सभी को अवगत कराया गया है कि भूमि में जल को संरक्षित करें और उसका सदुपयोग करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडर प्रधान सुरेश, धनौरा सुभाष चंद, खजूरी मानिक चंद, सरडीहा प्रधान रामधनी यादव, बीडीसी प्रेमचंद, रोजगार सहायक पिंटू गौर, मुड़ीसेमर के राजबली, प्रधान प्रतिनिधि सलैयाडीह अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान