सोनभद्र

मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

असामाजिक तत्वों पर रखी जायेगी पैनी नजर,की जाएगी सख्त कार्रवाई – क्षेत्राधिकारी दुद्धी विढमगंज /सोनभद्र (राम आशीष यादव)।विढमगंज थान परिसर में आज प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें मोहर्रम पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदस्य शाहरुख खान ने जुलूस गुजरने वाले रास्ते में सलैयाडीह,बुटबेढवा के सब्जी मंडी के रास्ते पूरी तरह से खराब होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान ने पर्व के पुर्व रोड ठीक करवा देने की बात कही।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी ददन प्रसाद गोंड ने कहा की पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की गश्त बढ़ाई जाएगी असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी। वहीं हर गांव के कमेटी को जुलूस के दिन शांति पूर्ण पर्व मनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पर्व के दिन किसी भी अफवाह से बचे यदि क्षेत्र में किसी तरह की अफवाह सुनने को मिलती है तो इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी को तत्काल दें, जिसपर अविलंब कार्यवाइ की जाएगी। मुहर्रम पर्व में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शांतिपूर्ण जुलूस निकालें,और कोई भी नया नियम को नहीं अपनाएं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।
मौके पर भोला यादव अभिषेक प्रताप सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष कुमार दिनेश यादव, राकेश, दिनेश यादव राकेश कुमार केसरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, ज्वाला प्रसाद,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान