सोनभद्र

डूब क्षेत्र को तत्काल खाली कराने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

विस्थापितों को गांव से हटाकर दूसरे जगहों पर करें शिफ्ट

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील सभागार में सिचाईं विभाग के अधिकारियों के साथ कनहर विस्थापित परिवार को लेकर एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने बैठक किया। मंगलवार को बैठक करते हुए एसडीएम सुरेश रॉय ने डूब क्षेत्र के विस्थापित परिवार को मिलने वाले पैकेज एवं डूब क्षेत्र के गांव को खाली कराने को लेकर जानकारी लिया। बैठक के दौरान सिचाईं विभाग के अधिकारियों व लेखपालों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बांध के 255 लेबल तक डूबने वाले गांव के लोगों को तत्काल हटाया जाए। 1044 परिवार के तीन पीढ़ियों के विस्थापित परिवार को दिए गए धनराशि वाले परिवार को तत्काल हटाया जाए। जिन छूटे हुए परिवार के लोंगो का नाम सूचीबद्ध है। उन्हें पैकेज का लाभ नहीं मिला ऐसे लोगों को आवासीय प्लॉट आवंटित कर गाँव से हटाया जाए। जिसमें बुजुर्ग, विधवा, बीमारी से ग्रसित परिवार को प्रथम वरीयता में रखा जाए। टापू पर निवास करने वाले परिवार को रास्ता का विकल्प दिया जाए। सभी डूब क्षेत्र के लोगों को गांव से हटाकर दूसरे जगहों पर शिफ्ट करें। ताकि बांध में बाढ़ की पानी कभी भी बढ़ सकता है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रामआशीष, रवि श्रीवास्तव, दिग्विजय, नंदलाल, आशुतोष मिश्रा, आलोक यादव, सियाराम, सर्वजीत के अलावा डूब क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार