सोनभद्र

जलाशय में डूबे युवक का 16 घंटे बाद मिला शव

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के खन्ता पिकनिक स्पॉट पर सोमवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे रेनुकूट से आये करीब एक दर्जन युवा- युवतियां खन्ता डेम में नहा रहे थे कि उसी समय अचानक 23 वर्षीय राहुल उर्फ मोनू खरवार पुत्र मुन्ना खरवार डूबने लगा जिसे छोड़कर अन्य साथी वहां से फरार हो गए। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस और गोता खोर मौके पर पहुंच डूबे युवक को ढूंढने देर शाम तक ढूढने में लगे रहे किंतु उन्हें सफलता नहीं मिली परिणाम स्वरूप पुलिस की टीम रात भर निगरानी करती रही।मंगलवार की सुबह पुलिस और गोता खोरो की टीम युवक को तलाशने में जुटी तो साढ़े सात बजे शव जलाशय में उतराया हुआ मिला।जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मोनू और उसके साथी पिकनिक मनाने आए थे उसके साथ और दोस्त युवती दोनो डूबने लगे एक साथी ने युवती को बचा लिया लेकिन मोनू डूब गया ।प्रत्यक्षदर्शी युवकों ने बताया की मोनू और उसकी दोस्त युवती अन्य युवकों से हट कर अलग नहाने लगे इसी दौरान गहरे पानी में वह डूब गया।युवती उसे बचाने का प्रयास की और अन्य युवकों को हल्ला कर जानकारी दी ।तब तक युवती भी डूबने लगी दोस्तो ने युवती को बचा लिया लेकिन मोनू गहरे पानी में चला गया यह देख सभी दोस्त भाग गए केवल युवती रोती हुई वही चिल्लाती रही। म्योरपुर के असलम जो मौके पर पिकनिक मनाने गया था युवक के डूबने की सूचना म्योरपुर पुलिस को दिया सूचना पर थाने के एसआई तेरसु यादव मौके पर पहुँच युवती के किस जगह पर डूबा था जानकारी ले गांव के ही 10 कि संख्या में लोगो को शव ढूंढने के लिये गहरे पानी मे भेजा पानी अत्यधिक गहरा होने के कारण दसो तैराकों को सफलता हाथ नही लगी।
गांव के राम किशुन यादव ने बताया कि जो तैरना नही जानता उसे पानी मे नही जाना चाहिए इस पानी किस कदम पर जिंदगी और किस कदम पर मौत है कुछ कहा नही जा सकता ।जो लोग इसे वाटर फाल समझ कर भूल कर रहे है उन्हें सावधान होने की जरूरत है।
मृतक मोनू पुत्र मुन्ना खरवार गाजीपुर निवासी था जो हिन्डाल्को कम्पनी में कार्य करता था और भाड़े के मकान में रहता था।।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App