सोनभद्र

दुद्धी नगर के कई हिस्सों में चला महासफाई अभियान

कस्बे में महासफाई सप्ताह अभियान मंगलवार से शुरू

दुद्धी, सोनभद्र। नगर में 14 से 21 जूलाई तक चलाये जा रहे महासफाई अभियान के तहत नगर के कई हिस्सों में वृहद सफाई कराई गई। चेयरमैन कमलेश मोहन एवं सभासदों की अगुवाई में दर्जनों सफाईकर्मियों की टीम ने नगर के शिवाजी तालाब, टाऊन क्लब खेल मैदान एवं जीआईसी रोड, सीएचसी परिसर पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि स्वच्छ भारत, सुंदर भारत की कल्पना को हम नगरवासी मिलकर अपने शहर में साकार करेगें। उन्होंने सुबह सड़कों व गलियों में सफाई होने के पश्चात कूड़े-कचरे सार्वजनिक जगहों पर कदापि न फेंकने की अपील की और कहा कि हम सब एक जिम्मेदार शहरी के रूप अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ एवं सुंदर रखें। जिससे कि आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हमारा नगर स्वच्छता सर्वेक्षण में भी शीर्ष स्थान अर्जित कर सके। इस मौके पर सभासद प्रेमनारायण सिंह मोनू, धीरज जायसवाल, सोनू खान, राकेश आजाद, निरंजन कुमार, आमेश अग्रहरि, शाहिद, अन्नू,आनंद कुमार, मोहित अग्रहरि, अंका, जितेन्द्र, उमेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App