सोनभद्र

सिंचाई विभाग की अधिग्रहित भूमि पर खेती किया तो होगी कानूनी कार्यवाई-इंस्पेक्टर नागेश सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। अमवार चौकी में मंगलवार को कनहर डूब क्षेत्र के विस्थापितों व प्रशासन के बीच डूब क्षेत्र में कृषि कार्य को लेकर बैठक किया गया। दुद्धी कोतवाल नागेश सिंह ने विस्थापितों से कहा कि कनहर डूब क्षेत्र में सिचाई विभाग के द्वारा अधिग्रहित भुमि पर कोई कृषि कार्य न करे। कनहर नदी मे कभी भी बाढ़ आ सकता है, जिससे जन- धन का नुकसान हो सकता है। अगर कोई भी विस्थापित कनहर डूब क्षेत्र में सिचाई विभाग के द्वारा अधिग्रहित भुमि पर किसी प्रकार का कृषि कार्य करेगा तो कानुनी कार्यवाही किया जायेगा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, ग्राम प्रधान भीसूर दीनानाथ, कोरची रामलाल, गोहडा कमता प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि अमवार सुभाष भारती, पुर्व प्रधान ईश्वर प्रसाद निराला, फनेश्वर जयसवाल, रामस्वार्थ, इकबाल, सुधीर शर्मा, मोती यादव सहित अन्य विस्थापित मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान