सोनभद्र

अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर एसडीएम, पुलिस व आबकारी अधिकारियों की संयुक्त छापेमारी

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। एसडीएम दुद्धी सुरेश राय ने आबकारी व पुलिस विभाग के साथ सोमवार को क्षेत्र के धनौरा गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी किया। इस दौरान अवैध शराब की भठ्ठियों को तोड़ कर लहन नष्ट किया। जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ उपजिलाधिकारी सुरेश रॉय, आबकारी अधिकारी दुद्धी रवि नंदन, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा।

एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने बताया कि इस अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब का लहन नष्ट किया गया है। कच्ची के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम लगातार अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी करेगी। आबकारी अधिकारी दुद्धी रवि नंदन ने कहा कि मूर्धवा, अनपरा, शक्तिनगर सहित अन्य शराब की दुकानों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेकिंग किया गया कि सभी बिक्री नियमानुसार हो रहा है या नही। दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही होती है तो कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन