सोनभद्र

डी फार्मा व पालीटेक्निक में एडमिशन की अंतिम तिथि आज

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। डिप्लोमा इन फार्मेसी और पॉलिटेक्निक में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राम नगीना ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज जी व उपेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि डिप्लोमा इन फार्मेसी व पालीटेक्निक में प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (जेईईसी यूपी) 2023 के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। जिसकी अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है।

यह भी बताया कि रजिस्ट्रेशन करने में या अन्य किसी प्रकार की कोई भी समस्या के लिए अभ्यार्थी कॉलेज में आकर संपर्क कर सकते हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया उनका एडमिशन डी फार्मा और पॉलिटेक्निक में नहीं हो पाएगा।उन्होंने समस्त अभ्यार्थियों से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल उत्तर प्रदेश (जेईईसी यूपी) के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात