सोनभद्र

भूमि व पैसे संबंधी विवाद में लड़ रहे तीन का शांति भंग में चालान

दुद्धी, सोनभद्र। कस्बा सहित मलदेवा गांव निवासी तीन लोगों का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। पहला मामला भूमि संबंधी विवाद को लेकर आपस में लड़ रहे वार्ड नंबर 11 के दो पटीदारों को पुलिस ने पकड़ कर चालान किया। उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि नगर निवासी नफीस अहमद पुत्र स्वर्गीय शफीक अहमद ने अपनी जमीन को कस्बा के वार्ड नंबर 4 निवासी मनीष कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को बेचा था। पटीदारी की भूमि होने के कारण उनके रिश्तेदार शाहिद आलम ने गलत जगह जमीन का अंश बेचने की बात कह कर उस पर आपत्ति जाहिर की। मंगलवार को दोनों पाटीदारों नफीस और शाहिद में आपसी विवाद होने पर सब इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह ने शाहिद आलम व उनके पाटीदार नफीस अहमद को पकड़कर धारा 151 सीआरपीसी के तहत चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
दूसरा मामला पैसे के विवाद में आपस में लड़ रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलदेवा निवासी आजाद खां पुत्र मुस्तफा व शैलेश कुमार पुत्र काशीनाथ को उपनिरीक्षक संजय सिंह ने पकड़ कर पहले समझा-बुझाकर सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों द्वारा बात न मानने पर शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए 151 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात