सोनभद्र

करैत सांप के काटने से महिला की मौत

बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर परिजन गए झारखंड
दुद्धी, सोनभद्र। विकास खंड के ग्राम धूमा में रविवार की रात एक महिला को करैत जैसे विषैले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम 50 वर्षीय कुंती पत्नी रामप्रवेश निवासी बिरबल झारखंड बताया जाता है। कुंती तीन दिन पहले अपने मायके क्षेत्र के धुमा गांव में किसी की रिश्तेदारी में मौत हो जाने के कारण उसके क्रियाकर्म में आई थी। रविवार की रात सोते समय उसे करैत सांप ने डस लिया। घरवालों ने सांप को पकड़कर रखा। सुबह जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के तरफ से कोई मेमो पुलिस को नहीं भेजी गई। परिजन शव को बिना अन्त्य परीक्षण कराए ही झारखंड के लिए लेकर चलते बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान