सोनभद्र

ससुराल विदाई कराने गए युवक व उसकी मां की पिटाई

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के कर्री बस्ती में ससुराल में पत्नी को विदाई कराने गए दामाद व समधन की पिटाई कर दिया गया। बीते दिन पहले ही आपसी समझौता दोनों पक्षो द्वारा किया गया था। पीड़ित युवक कृष्ण कुमार पुत्र रामदेव निवासी झारोखुर्द ने बताया कि घर से एक किमी दूर गुलालझरिया के कर्री में शादी हुआ था।शादी के बाद एक बच्ची पैदा हुई। पीड़ित युवक कृष्णा ने बताया कि एक माह पूर्व दहेज मांगने का आरोप लगाकर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था। इस मामले में समझौता कर अपने घर को वापस लौटे थे। चार दिन पूर्व युवक की पत्नी समझौता पत्र लेने ससुराल गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। युवक अपने माँ के साथ शनिवार को देर शाम पत्नी को लेने गया तो ससुराल वालो ने जमकर पिटाई कर दिए। उक्त घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। दोनों घायल मॉ बेटे का इलाज सीएचसी दुद्धी में किया गया। कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान