सोनभद्र

धनौरा में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय क्षेत्र के धनौरा गांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुक्षिणा कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सम्बोधित करते हुए नंदलाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नजर में व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण राष्ट्र है। इसलिये आरएसएस पूरे राष्ट्र को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन देने वाले भगवाध्वज को गुरु मानता है। स्वयंसेवक अंतिम क्षण तक देशहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। राष्ट्रहित के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। देशभक्ति का पालन पूरी निष्ठा व प्रेम भाव से करना कार्यकर्ताओं का प्रथम दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत की गुरु-शिष्य परंपरा विश्व की सर्वश्रेष्ठ परंपरा है। अध्यक्षता नगर संघ चालक अमरनाथ जी ने किया। इस अवसर पर कृष्ण देव जी, दसरथ जी, विनोद जी, अनिक जी, जयंती जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान