सोनभद्र

निकली कलश यात्रा, कलश स्थापना के साथ विराट रूद्र महायज्ञ शुरू

– शिव शक्ति की रथ पर निकली झांकी,त्रिशूल, तलवार,धवज की झांकी, करमा नृत्य, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन रहा आकर्षक

– श्रावण मास में 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम

– 17 जुलाई को होगी गरीब कन्याओं की शादी, अयोध्या व प्रयागराज से आए महंत देंगे आशीर्वाद

– विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

– शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन
– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर से रविवार को 108 की संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो तियरा ब्रहमबाबा तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया, जहां कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। जिसका समापन 17 जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा। वहीं श्रावण मास में 30 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलेगा। शिव शक्ति की रथ पर निकली झांकी, त्रिशूल, तलवार, धवज के साथ निकाली झांकी,करमा नृत्य, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार को 108 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो तियरा ब्रह्मबाबा तालाब पहुंची जहां ब्रह्मबाबा का पूजन अर्चन करने के बाद कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया जहां कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से श्रावण मास भर 30 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलेगा। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक, विराट रुद्र महायज्ञ एवं निर्धन कन्याओं की शादी कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब कन्याओं की शादी 17 जुलाई को होगी, कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज व प्रयागराज के महंत बलबीर गिरी जी महाराज भी आएंगे। पहले दिन का विशाल भंडारा राबर्ट्सगंज के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट जेबी सिंह की ओर से था। सबसे पहले शिव मंदिर में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक, उनकी धर्मपत्नी संयोजक शिव शक्ति महिला मंडल सुशीला पाठक व साध्वी बिमला देवी ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी, परमेश्वरी देवी, विमला देवी, रामा देवी, कालो देवी, शशि देवी के साथ ही हीरा सिंह, सुखाराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, लखपत सेठ आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पन्नूगंज पुलिस की निगरानी रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस
Download App