सोनभद्र

करेंट से मजदूर झुलसा गम्भीर हालत में अन्यत्र रेफर

बीजपुर(विनोद गुप्त):स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा ग्राम पंचायत के चेतवा टोले में रविवार की शाम का कार्य करते वक्त ग्यारह हजार की लाइन की चपेट में आ जाने से श्रमिक बुरी तरह से झुलस गया घायलावस्था में उसे रिहंद चिकित्सालय लाया गया जहाँ उसकी नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार जरहा गांव के चेतवा मे महुली रजमिलान रोड पर स्वागत द्वार का कार्य चल रहा था रविवार को उसकी ढलइया का कार्य चल रहा था मजदूर सीमेंट की टोकरियां ऊपर ले जा रहे थे वही पास से गुजर रही ग्यारह हजार की लाइन में मजदूर दूज कुमार 18 पुत्र पवन कुमार निवासी डोडहर चपेट में आ गया और करीब 40 फिट की ऊंचाई से वो नीचे गिर गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया उसके करंट लगते ही कार्यस्थल पर अफरा तफरी मच गयी मौके पर ठेकेदार व अन्य मजदूरों द्वारा उसे उठा कर रिहंद चिकित्सालय लाया गया जहां गम्भीर अवस्था देख डाक्टरो ने उसे अंयत्र के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान