सोनभद्र

विषैले जंतु के काटने से 4 वर्ष की बच्ची की मौत

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित सुखडा ग्राम पंचायत में बीती रात लगभग एक बजे नेहा कुमारी उम्र लगभग 4 वर्ष 6 माह पुत्री गोरखनाथ को किसी विषैले जन्तु के काट देने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक रंजीत कुमार ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अन्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
ग्राम प्रधान भोला यादव ने बताया कि सुखडा ग्राम पंचायत के निवासी नेहा कुमारी पुत्री गोरखनाथ भुईया अपने घर में खाना खाने के पश्चात सो गई रात्रि को लगभग 1:00 परिजनों के द्वारा हमें यह बताया गया कि मेरी पुत्री को सांप ने काट लिया है जिसे आनन-फानन में इलाज हेतु लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई मौत की सूचना पर परिवार जनों का रो-रोकर हाल बुरा है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार