सोनभद्र

राजकीय महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश की तिथि 12 से 14 जुलाई तक निर्धारित

बीए, बीएससी व बीकॉम में निर्धारित तिथि तक हर हाल में ले लें एडमिशन-प्राचार्य

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। भाउराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश की अंतिम की तिथि 12 से 14 जुलाई तक निर्धारित कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष जिसमें बीए, बीएससी व बीकॉम शामिल हैं, इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा मेरिट के आधार पर दिनांक 12 जुलाई से 14 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें। एडमिशन के लिए प्रवेशार्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों हाई स्कूल अंक पत्र, इंटर अंक पत्र, टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा एक सेट छाया प्रति के साथ साक्षात्कार हेतु समिति के समक्ष समयाअंतर्गत अभ्यार्थी स्वयं उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें। प्राचार्य डॉ मजूमदार ने यह भी बताया कि उपयुक्त तिथि के पश्चात अभ्यार्थी का अभ्यर्थन व दावा स्वत ही समाप्त माना जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार