सोनभद्र

कुएं में गिरकर वृद्ध किसान की मौत

खेत जोतने के बाद हाथ-पैर धोने गया था कुएं पर
दुद्धी, सोनभद्र। अमवार चौकी क्षेत्र के गोहड़ा गाँव में वृहस्पतिवार की रात्रि कुएं में गिरने से रामकुमार खरवार पुत्र स्व.लल्लूराम खरवार उम्र लगभग 55 वर्ष की मौत हो गई| शुक्रवार की सुबह परिजनों ने इसकी सुचना अमवार चौकी को दिया। मौके पर पहुँच चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कुआँ से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये दुद्धी भेज दिया। ग्राम प्रधान गोहड़ा कामता प्रसाद ने बताया कि मृतक कल शाम अपने खेत में हल जोत कर हाथ-पैर धोने घर से 50 मीटर दूर कुआँ पर गये थे। फिसलने के कारण कुआँ मे गिर गए। रात्रि में शव निकालने का प्रयास परिजनों के द्वारा किया गया, लेकिन वृद्ध को कुआँ से बाहर नही निकाला जा सका। शुक्रवार की सुबह अमवार चौकी के सिपाहियों के द्वारा शव को कुआँ से बाहर निकलवाया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार