सोनभद्र

पेड़ पौधे धरती की शान मानव जीवन के लिए वरदान है राजेश सिंह रेंजर

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सप्ताह के अंतिम दिन जरहा वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत कम्पार्ट मेन्ट नौ में 10 हेक्टेयर भूमि के क्षेत्रफल पर दो सौ छायादार पौधों का कर 33 करोड़ वृक्षारोपण के महा अभियान का आगाज किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जरहा रामविचार गोड़ और ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ सहित रेंज अधिकारी राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर महाअभियान की शुरुआत की।इस दौरान रेंजर राजेश सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे धरती की शान है मानव जीवन के लिए वरदान है अगर धरा पर वृक्ष न हो तो मानव जीवन के लिए शुद्ध हवा मिलना मुश्किल हो जाएगा पर्यावरण प्रदूषित हो जाएगा इस लिए वृक्षारोपण से अधिक पहले से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनकी देख भाल जरूरी है। उन्होने सभी से आग्रह किया कि वनों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कहा कि अगस्त महीने तक हर हाल में जरहा वन रेंज क्षेत्र में 74 हजार 20 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसको पूरा करते हुए पौधों के सुरक्षा के लिए हर उपाय करने हैं। इस अवसर पर दीनानाथ जायसवाल,प्रभात मौर्या, वन दरोगा राजू कुमार,रमजान खान,राजबली सिंह, प्रकाश नारायण दुवे,जगरनाथ,परवेज अहमद, नरेंद्र कुमार,देव कुमार सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत जन और ग्रामीण और वन कर्मी उपस्थिति थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान