सोनभद्र

बालू खनन कर नदी से लौटते समय टीपर पलटा चालक गम्भीर

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गांव के राजो टोले में शुक्रवार की अलसुबह जरहा के मोहारे नदी से बालू लेकर जा रहा एक टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें टिपर चालक को गम्भीर चोटे आयी आनन फानन में वाहन स्वामी द्वारा सिंगरौली स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की विभिन्न नदी नालों से बेरोकटोक अवैध बालू खनन और परिवहन जोरो पर है। जरहा गाँव टोला राजो निवासी मुहम्मद जसमेर खान का टिपर उसका चालक मुहम्मद गुलाम गुरुवार की रात मोहारे नदी पर बालू लोड करने गया था रात को नदी में खनन के बाद बालू लोड कर टिपर लेकर नदी से वापस आ रहा था कि अचानक चढ़ाई वाले मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमे चालक गुलाम को गम्भीर चोटे आयी आनन फानन में उसे बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुयी है बताते चले कि इन दिनो जरहा वन रेंज क्षेत्र के विभिन्न नदियों मे बालू खनन वन विभाग की सह पर खनन माफियाओं के लिए सुरक्षित अड्डा बना हुआ है जरहा वन रेंज की नदी नालों पर खनन माफियाओं द्वारा जोरशोर से खनन कर बालू इक्कठा करने की होड़ लगी हुयी है। बताया जाता है यही इकठ्ठा बालू बरसात में दो गुने रेट पर बेच कर खनन माफिया रातों रात खाकपति से लखपति बन जाते हैं। इस खनन और परिवहन के दौरान घटी घटना को लेकर वन रेंज अधिकारी राजेश सिंह से जब जानकारी चाही गयी तो कुछ भी बताने में असमर्थ रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार