सोनभद्र

यूपी का हर कोना एक्सप्रेस वे, सड़कों और एयरपोर्ट से जुड़ रहा-सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र। केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों में 10 जुलाई तक अभियान चलाकर जनता तक पहुंचने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु घर घर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व की 20 सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्थाओ के समूह जी 20 की अध्यक्षता किया।यह विश्व समुदाय का भारत की नेतृत्व क्षमता मे विश्वास का द्योतक है।उत्तर प्रदेश के लिए भी यह गौरव का विषय रहा कि यहां के चार महानगरों में भी जी20 की 11 बैठके आयोजित हो रही है।इस अवसर पर यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,बुनियादी ढांचे एवम विकास के स्तर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करनेका सौभाग्य प्राप्त होगा जिसका लाभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा। उक्त बातें भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने घर घर सम्पर्क अभियान के तहत चलने वाले अभियान में वार्ड दुद्धी व खजुरी के लोगो को जानकारी देते हुए कहा।।उन्होंने कहा कि 2017 में बनी भाजपा की सरकार में जो विकास की यात्रा प्रारम्भ हुई वह अविरल प्रवाहित हो रही है। माफिया और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस है।सामाजिक शांति व स्थिरता के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार सुपर सेंसिटिव है।आज यूपी का हर कोना एक्सप्रेस वे,सड़को और एयरपोर्ट से जुड़ गया है।चौतरफा इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है जिससे गर्व और गौरव का बोध होता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार