सोनभद्र

इंस्पेक्टर सुभाष राय की हुई भावभीनी विदाई, नागेश सिंह ने लिया चार्ज

पत्रकार इब्राहिम खान ने अंगवस्त्रम भेंट कर दिया शुभकामना

दुद्धी, सोनभद्र। ये अलग बात की खामोश खड़े रहते हैं, फिर भी जो लोग बड़े हैं वो बड़े रहते हैं, मीडिया जगत दुद्धी की तरफ से पत्रकार इब्राहिम खान ने जब ये कसीदे इंस्पेक्टर सुभाष चंद राय की शान में पढ़ते हुए उनके कंधे पर अंगवस्त्रम रूपी शाल डाली तो माहौल गमगीन हो गया। शालीन व्यक्तित्व के धनी सुभाष चंद ने कहा कि मुझे अपने कार्यकाल के दौरान न केवल जनता बल्कि मीडिया का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने माना कि पुलिस, प्रशासन और पत्रकारों का तालमेल रहे तो जनता की समस्याओं का निस्तारण आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए मैं दुद्धी के पत्रकारों का आभार प्रकट करता हूँ। अनपरा से स्थानांतरित होकर आए नवागत प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने भी माला पहनाकर व गले मिलकर इंस्पेक्टर सुभाष राय को विदाई दी। नए इंस्पेक्टर ने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं को लेकर कभी भी मुझसे मिल सकती है। ला एंड ऑर्डर बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। अवैध शराब व नशाखोरी किसी भी हाल में क्षम्य नही होगा। इस अवसर पर महिला थाना इंचार्ज सविता सरोज, समस्त एसआईगण, कोतवाली के स्टाफ सहित नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार