सोनभद्र

एनडीपीएस एक्ट: दोषी लीलावती को 10 वर्ष की कैद

* एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
* सात वर्ष पूर्व 29 ग्राम हेरोइन के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सात वर्ष पूर्व 29 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई दोषी लीलावती को दोषसिद्ध पाकर वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 17 मई 2016 को राबर्ट्सगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में थे कि तभी मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति और एक महिला नशीला सामग्री लेकर काशीराम आवास की तरफ हैं। अगर मौके पर चला जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर खास को साथ लेकर उसके बताए हुए स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचा तो एक व्यक्ति और एक महिला दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे तभी उन्हें पुलिस बल की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उनकी तलाशी ली गई तो व्यक्ति के पास से 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जबकि महिला के पास से 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः शंकर व लीलावती पत्नी शंकर निवासी पूरब मोहाल राबर्ट्सगंज बताया। पुलिस ने क्रमशः शंकर का धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व लीलावती का धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में लीलावती के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी लीलावती को 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 29 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब शिव मंदिर रेनुसागर में रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन
Download App