सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

बभनी थाना क्षेत्र के सड़कटोला (घटवारिया) की घटना

बभनी, सोनभद्र। थानाक्षेत्र के बभनी-चौना मार्ग पर बुधवार की देर शाम मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की जान चली गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी युवक हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी।
जानकारी के अनुसार करकच्ची गांव निवासी रामलाल पुत्र विश्वनाथ उम्र 32 वर्ष अपने नानी के घर गांव खैरा थाना बभनी से बुधवार की सायं अपने घर करकच्ची वापस आ रहा था जैसे ही वह सड़कटोला के पास पहुंचा उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर गिर गई आनन फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना स्वजनो के साथ डायल 108 को दिया राहगीरों ने उसे 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया तब तक उसके सिर से काफी रक्तश्राव हो रहा था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहा रास्ते में उसकी मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों का का कहना था की हेलमेट नही लगाना ही रामलाल के मौत का कारण बना सिर्फ सिर में गंभीर चोट आई थी हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया की जिले से आई सूचना पर पुलिस गई है शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान