सोनभद्र

ब्रेकिंग-पशु आहार लदे ट्रक में लगी आग, जलकर हुई राख

वाराणसी से गढ़वा जाते समय लौवा नदी चढ़ाई पर घटी घटना

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव स्थित लौवा नदी चढ़ाई पर एक पशु आहार लदे ट्रक में भीषण आग लगने से बुरी तरह से जलकर राख हो गई। शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे हाथीनाला से आ रही ट्रक रजखड़ घाटी पहुँचते ही ग्रामीणों ने देखा कि ट्रक से धुंआ निकल रहा है। लापरवाह ड्राइवर ने मनमानी करते हुए कस्बा के सटे घनी आबादी के समीप पहुँच गया। तेज आग के लपटें देखकर ड्राइवर फरार हो गया। आस पास के ग्रामीणों व राहगीरों ने आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दिया। घटना स्थल पर पहुँच कर फायर ब्रिगेड व नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन प्रतिनिधि देवेश मोहन ने घंटों से मेहनत कर आग पर काबू पाया। वहीँ ट्रक में लगी भीषण आग को देखने के लिए सैकडों की भीड़ उमड़ पड़ी। नेशनल हाइवे 39 के दोनों तरफ से वाहनो की कतार लग गई। दुद्धी-हाथीनाला मार्ग घंटो बाधित रही। बताया जाता है कि यूपी 64 टी 0151 वाराणसी से पशु आहार लेकर गढ़वा झारखंड को जा रही थी। हाथीनाला जंगल के बीच से ही टायर पंचर होने व उसी पर चलते रहने से ट्रक के पंचर टायर में आग लग गई। धुंआ देख राहगीरों ने ड्राइवर को सूचना दिया। लेकिन लापरवाह ड्राइवर ने करीब पाँच किलोमीटर दूर तक घसीट कर लेते आया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक सुभाष रॉय, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि देवेश मोहन एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन ट्रक बुरी तरह से जलकर राख हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान