सोनभद्र

कलश यात्रा के साथ विराट रूद्र महायज्ञ 9 जुलाई से होगी शुरू

– 4 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम

– अंतिम दिन 17 जुलाई को होगी गरीब कन्याओं की शादी, अयोध्या व प्रयागराज से आए महंत देंगे आशीर्वाद

– प्रतिदिन चलेगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु करेंगे प्रसाद ग्रहण

– शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट तैयारियों में जुटा

– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में किया गया है आयोजन

फोटो: क्रमशः अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज, प्रयागराज के महंत बलबीर गिरी जी महाराज, भिक्षुक भिखारी जंगली दास,दीनबंधु,रमाशंकर गिरी जी महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट जेबी सिंह।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ 9 जुलाई से शुरू होगी। जिसका समापन 17 जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा। अयोध्या एवं प्रयागराज से आए महंत एवं संत भी विवाह के साक्षी बनेंगे। वहीं 4 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलेगा।इसके अलावा प्रतिदिन विशाल भंडारा चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 9 जुलाई को कलश यात्रा, कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू होगी। वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से 4 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलेगा। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक, विराट रुद्र महायज्ञ एवं निर्धन कन्याओं की शादी कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारा भी चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब कन्याओं की शादी 17 जुलाई को होगी, कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज व प्रयागराज के महंत बलबीर गिरी जी महाराज भी आएंगे। पहले दिन जो विशाल भंडारा चलेगा उसका समूचा खर्च राबर्ट्सगंज के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट जेबी सिंह वहन करेंगे। इसी प्रकार से रोज कोई न कोई दानदाता की ओर से भंडारा चलेगा। इसमें भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट कसारी रामगढ़ व शिव शक्ति महिला मंडल के पदाधिकारी,सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक शिव शक्ति महिला मंडल सुशीला पाठक, सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी, परमेश्वरी देवी, विमला देवी, रामा देवी, कालो देवी, हीरा सिंह का विशेष योगदान है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस
Download App