सोनभद्र

टमाटर की बेहताशा बढ़ी कीमतों पर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की प्रतिक्रिया

रखरखाव के अभाव में खेतों में टमाटर की भारी पैमाने पर बर्बादी मंहगाई की मुख्य वजह : आइपीएफ

सोनभद्र। टमाटर उत्पादन में भारत चीन के बाद वैश्विक भागीदारी में 11 फीसद के साथ दूसरे स्थान पर है। बावजूद इसके मौजूदा समय में टमाटर की भारी किल्लत से 100 रु से ज्यादा टमाटर की खुदरा बाजार में मिल रहा है। जबकि मई के महीने में किसानों को टमाटर का रेट 2-5 रू किलो बमुश्किल मिल रहा था, भारी घाटे की वजह से मंडी तक टमाटर पहुंचाने के बजाय किसानों को विवश होकर टमाटर की फसलों को खेतों में ही बर्बाद करना पड़ा। अगर टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में रखरखाव के लिए पर्याप्त मात्रा में कोल्ड स्टोरेज होते तो न सिर्फ किसानों को वाजिब दाम मिल जाता बल्कि आज लोगों को इतना मंहगा टमाटर न खरीदना पड़ता। इसके अलावा यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि प्रसंस्कृत टमाटर के वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी बेहद कम है। शोध कार्यों में बेहद कम खर्च की वजह से भारत में टमाटर प्रसंस्करण उद्योग के लिए समुचित तकनीक का भी अभाव है। टमाटर प्रसंस्करण उद्योग में अमूमन बहुराष्ट्रीय कंपनियों का कब्जा है। अगर सरकार चाहे तो लोगों के समूह बनाकर उसके लिए उपयुक्त तकनीक मुहैया कराई जा सकती है जो लघु व कुटीर उद्योग के अनूकूल हो। इसके लिए विदेशी तकनीक की निर्भरता भी नहीं रहेगी। आइपीएफ ने मांग की कि टमाटर का भारी उत्पादन करने वाले सोनभद्र, मिर्जापुर व नौगढ़ में टमाटर के रखरखाव के लिए कोल्ड स्टोरेज खोले जाएं और टमाटर प्रसंस्करण उद्योग के लिए सरकार यहां के युवाओं को पूंजी, तकनीकी व बाजार सुनिश्चित करे। इससे न सिर्फ किसानों को उचित मूल्य मिलेगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी होगा। अगर राष्ट्रीय स्तर पर सरकार इस तरह की नीति बनाए तो वैश्विक बाजार में निर्यात में हिस्सेदारी बढ़ेगी, किसानों को वाजिब दाम के साथ ही टमाटर की बर्बादी व मंहगाई पर भी रोक लगेगी। टमाटर की बेइंतहा बढ़ी कीमतों पर यह प्रतिक्रिया आइपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी बयान में दी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App