सोनभद्र

देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान की बनी कार्ययोजना

संयुक्त युवा मोर्चा ने की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन
सोनभद्र
रोजगार के सवाल पर देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने के मकसद से दिल्ली में 113 युवा संगठनों द्वारा गठित संयुक्त युवा मोर्चा की हुई वर्चुअल मीटिंग में 35 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम, युवा मंच के संयोजक राजेश सचान, गुजरात से अर्जुन मिश्रा, बिहार से डा रिषभ राज, तमिलनाडु से डा पी ज्योति, दिल्ली से डा सिद्धार्थ, उत्तर प्रदेश से गौरव सिंह व गोविन्द मिश्रा, उत्तराखंड से सजेंद्र कठैत समेत विभिन्न राज्यों से युवा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि वर्चुअल मीटिंग में देशव्यापी रोजगार अधिकार अभियान की रूपरेखा तैयार की गई और तय किया गया कि जल्द ही दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन की घोषणा की जाएगी। रोजगार के अधिकार को कानूनी दर्जा देने, रिक्त पड़े एक करोड़ पदों को समयबद्ध पारदर्शिता के साथ भरने, संविदा व्यवस्था खत्म करने और रेलवे, बैंकिंग, पोर्ट, शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-कोयला जैसे महत्त्वपूर्ण सेक्टर में निजीकरण को निषिद्ध करने जैसे मुद्दे रोजगार आंदोलन में शामिल हैं। रोजगार सृजन और रिक्त पदों को भरने के लिए संसाधन जुटाने के लिए अमीरों पर संपत्ति आदि टैक्स लगाने की मांग की गई। दरअसल बेरोजगारी की भयावह स्थिति के बावजूद मोदी सरकार करोड़ों युवाओं के भविष्य के इस सवाल पर कतई गंभीर नहीं है। संयुक्त युवा मोर्चा ने विपक्षी दलों से भी कहा कि वह रोजगार के सवाल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बताएं कि बेरोजगारी से निपटने के लिए उनके पास कार्यक्रम और नीति क्या है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार