सोनभद्र

आई आई टी में सफलता से डीएवी में खुशी की लहर

बीजपुर(विनोद गुप्त)

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की छात्रा मान्या गंगवार को आई आई टी में मिली सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। मान्या के पिता रोहित गंगवार सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर शक्तिनगर में तैनात हैं और उनकी मां क्रति गंगवार एक कुशल गृहणी हैं। मान्या गंगवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं विशेष रूप से विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार को दिया है। मान्या ने बताया कि प्राचार्य श्री राजकुमार ने समय समय पर उसे काफी प्रोत्साहित किया। जिससे उसे आगे बढ़ने और तैयारी करने में मदद मिली। मान्या ने बताया कि यहां के शिक्षक काफी योग्य एवं सहयोगी हैं। उनके सहयोग के बिना आई आई टी में सफलता प्राप्त करना संभव नहीं था। बताते चलें कि मान्या गंगवार प्रारंभ से हीं काफी होनहार रहीं हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के साथ साथ सीबीएसई से मेरिट एवार्ड भी प्राप्त कर चुकी है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने मान्या को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री राजकुमार ने बताया कि मान्या एक सफल इंजिनियर के रूप में राष्ट् की सेवा करेगी और विद्यालय का नाम रौशन करगी। डॉ आर के झा ने मान्या गंगवार को मिठाई खिलाकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। अपने अंदाज में बताया कि पूरा विद्यालय परिवार उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार