सोनभद्र

पिता की डेड बॉडी पीएम हाउस में, बेटी का हाथ कराए पीले

वर-वधु पक्ष में गमी के बावजूद संभ्रांजनो ने अदा कराई शादी की रस्म

पिता के पोस्टमार्टम के पूर्व उठी बेटी की डोली

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। क्षेत्र में हुई दो मौतों के बाद भी एक ऐसी मार्मिक पटकथा लिखी गई जो हर सख्श के जुबां पर चर्चेआम रही। मंगलवार को क्षेत्र के केवाल ग्राम निवासी सुरेश प्रसाद अग्रहरि के यहां बेटी सुप्रिया की शादी को लेकर मंडप की रस्म अदायगी थी। सुबह से निर्जल सुरेश अग्रहरि कलसा कल्याणी कलश पूजन के दौरान लाल रंग से पैर रंगवाकर जैसे ही उठकर खड़े हुए। प्रचंड गर्मी और तेज गर्म हवाओं के बीच खाली पेट सुरेश अचानक गश खाकर गिर पड़े। तत्काल सीएचसी दुद्धी लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत सीरियस देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया था। रास्ते में चोपन पहुंचे सुरेश ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाई में जुटी रही जबकि गांव के प्रधान दिनेश यादव व संभ्रांत लोगों ने लड़की सुप्रिया तथा परिजनों को समझा-बुझाकर शादी के एक दिन पूर्व घृतढ़री के दिन ही मंदिर से शादी कर देने का मसौदा तैयार कर दिया। लड़के वालों से बात करने पर पता चला कि उनके यहां भी गमी पड़ गई है। दरअसल शादी वर पक्ष में म्योरपुर के ग्राम देवरी किरबिल निवासी जयसिंह प्रसाद अग्रहरी के लड़के संदीप कुमार से होनी थी। लेकिन संदीप कुमार की पाटीदार की भाभी संध्या देवी की 19 जून की रात जम्मू कश्मीर में वैष्णो धाम यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। दोनों परिवारों में गम का माहौल होने के बाद शादी मुकर्रर करना नामुमकिन सा हो गया था। लेकिन गांव के संभ्रांतजनों तथा परिजनों की सूझबूझ से मौतों को ईश्वर की नियति मानकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शादी के रस्म की अदायगी की गई। शादी के बाद लड़की की विदाई भी हुई। वहीं दूसरी तरफ सुरेश के शव को दुद्धी में वर पक्ष की भाभी संध्या देवी के शव का काशी में अन्तयेष्टि की गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान