सोनभद्र

नमामि गंगे परियोजना के ठेकेदार द्वारा पुलिया जाम करने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वैनी/ सोनभद्र (राजन गुप्ता)

नगवां ब्लाक में हर घर नल योजना के तहत पाइप-लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसमें ग्राम पंचायत दुबेपुर में एक पुलिया में पाईप डालकर उसको जाम कर दिया गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और ग्रामीणों ने बुधवार के दिन काम रूकवा दिया और प्रदर्शन कर जल्द से जल्द पुलिया खुलवाने की मांग की
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण राजनाथ मनोज ने बताया कि राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर दुबेपुर गांव के पास उक्त पुलिया जो है इसमें दुबेपुर गांव सहीत दो-तीन गांव के पानी का निकास होता है जिसको नमामि गंगे परियोजना के ठेकेदार द्वारा पुलिया में पाइप डालकर दोनों तरफ से जाम कर दिया गया है जिससे बरसात की पानी का निकासी बिल्कुल बन्द हो जायेगा जिससे काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ेगा वहीं अभिषेक सिंह दयाशंकर ने कहा कि इस पुलिया में गांव के बरसात और देवरी बांध के पानी का निकास होता है करीब 10 वर्ष पूर्व यह पुलिया गांव में बाढ़ आने के कारण बना था उस बाढ़ में करीब 8-10 घर धराशाई हो चुके थे और लोग पंचायत भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहने को विवश हुए थे अगर यह पुलीया को चालू नहीं कराया जाएगा तो गांव में फिर बाढ़ आ सकती है जिससे हम सब ग्रामीण प्रदर्शन करने को बाध्य हुए अगर जल्द से जल्द पुलिया से पाईप हटाकर पुलिया नहीं खुलवाया गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आशीष कुमार, संदीप, श्रीनिवास, नंदू ,कांता, पिंटू, रामसखी, रामेश्वर ,सुरेश ,बहादुर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App