सोनभद्र

एसआई राजेश सिंह ने महिलाओ को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया

शक्तिनगर/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे एसआई राजेश सिंह ने महिलाओ को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। शक्तिनगर एसआई राजेश सिंह ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत खड़िया राजकिशन बस्ती मे महिला सशक्तिकरण के संबंध मे एक सेमिनार अयोजित किया। वहा मौजूद महिलाओ को एंटी रोमियो स्क्वाड,वुमेन पावर 1090, डायल 112, 181 नम्बरो की जानकारी दिया।

राजेश सिंह ने महिलाओ को वुमेन पावर 1090 की जानकारी देते हुये कहा के कुछ बातें ऐसी होती है जो महिला अपने अभिवावको को भी नहीं कह पाती है वो बाते भी 1090 में फोन करके कह सकती हैं और नाम गुप्त रखकर तुरन्त कारवाइ की जाती है। साथ ही उन्होने डायल 112 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया।

उन्होने कहा के अब सिर्फ एक काल पर सहायता पहुंचेगी। महिला कही भी हाेगी और किसी भी परेशानी हाेगी ताे ताे उन्हे बस 181 पर एक फाेन करना हाेगा। महिलाओ की समस्याओ का समाधान हाे सके इसी उद्देश्य से यूपी सरकार महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत प्रदेश की महिलाओ की सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस अवसर पे कांस्टेबल आदर्श शुक्ला,महिला कांस्टेबल सुशीला देवी,महिला कांस्टेबल सुमन सरोज सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App