सोनभद्र

मुंह पर पट्टी बांध जताया विरोध, नदियों में अवैध खनन की उठाई मांग

सोन नदी में लीज ब्रह्ममोरी और सोनझर हर्रा में हो रहा है बालू खनन

डीएम के संज्ञान और पेनाल्टी लगाने के बाद भी खनन कर्ता बेखौफ

सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी ने जताई नाराजगी,अवैध खनन पर रोक की मांग

कोन, सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के सोन नदी स्थित हर्रा गांव के सोनझर घाट में अवैध बालू खनन को लेकर सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और कहा है कि खनन कर्ताओं की मनमानी बताती है कि इसमें कही ना कही जिमेदारो की मिली भगत है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच हो अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद ने स्थलीय दौरा करने के बाद बताया कि लीज धारक को खनन पट्टा ब्रह्मोरी में हुआ है और सोनझर हरा से नदी के दूसरी पाट पर खनन किया जा रहा है । कहा कि अपने 70वर्ष के उम्र में मैने ऐसी मनमानी नहीं देखी जहा जिला प्रशासन के जानकारी के बाद भी मनमानी चल रही है और सभी जिमेदार मौन है।उन्होंने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के उस कथन और प्रयास को मजाक बना रहे है जिसमे तीन दिन पहले उन्होंने घोषणा कि थी की सोनभद्र को सोने जैसा बनाना है। कहा की सोन महा नद पौराणिक कथाओं में भी पूजनीय है साथ ही जलीय जीवों के लिए महत्व पूर्ण है।लेकिन अवैध खनन कर नदी का सीना छलनी किया जा रहा है।यही नहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिना परमिट के ही बालू परिवहन कराया जा रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री मुख्य सचिव मंडला आयुक्त ,जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

जनप्रतिनिधियों से की अपील सीएम के आह्वान को साकार करे

कोन/सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के सह संयोजक रामनारायण क्षेत्रीय संयोजक दिनेश जायसवाल , बेचन रामचंद्र गोंड आदि ने जिले के एम एल सी,संसद विधायको से अपील करते हुए कहा है की अवैध खनन से नदियों का फेफड़ा छलनी हो रहा है सोनभद्र को सोने जैसा बनाना है तो मुख्यमंत्री के आह्वान को हकीकत में जमीन पर साकार करने के लिए आगे आए और अवैध खनन पर रोक लगाने का प्रयास करे। अन्यथा नदिया मर जायेंगी और इसकी जिमेदारी हम सब की होगी।आने वाली पीढ़ी हम सबको कोसेंगी

मामला संज्ञान में आया है, खननकर्ता को नोटिस जारी करने के साथ पेनाल्टी भी लगाया गया है। लीज से हट कर खनन को जल्द रोकवाने का निर्देश दिया गया है।
चंद्र विजय सिंह
जिलाधिकारी,सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार