सोनभद्र

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस बल द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में किया गया योगाभ्यास

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

सोनभद्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस बल द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में किया गया योगाभ्यास। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पतंजलि योग पीठ कमेटी द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया । इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया । योग शिविर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है । स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री संजीव कटियार, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान